रिपोर्टर -:राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने एन.सी.सी. कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर किया इससे पूर्व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गयी। इसके साथ ही नई किरण नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में प्रो. मूलचंद खटीक, प्रो. धर्मनारायण वैष्णव, प्रो. दलवीर सिंह, प्रो. प्रियंका ढाका, प्रो. बसन्ती मीणा, प्रो.अनिश कुमार मीना, प्रो. दिनेश चौधरी, प्रो. अतुल कुमार जोशी, प्रो. नेहा जैन एवं विद्यार्थी का उपस्थित रहे।
आवाज राजस्थान



