बेड़ा गांव (पाली)(रिपोर्टर-दाना राम)।बेड़ा गांव में सरपंच पद के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सरपंच पद के उम्मीदवार सतीश देवासी की ओर से रिकाउंटिंग (पुनर्मतगणना) की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन द्वारा रिकाउंटिंग नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि चुनाव में पड़े मतों की निष्पक्ष तरीके से दोबारा गिनती कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आशंका या संदेह की स्थिति न रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और प्रशासन को मनमानी करने के बजाय नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने सतीश देवासी के समर्थन में आवाज उठाते हुए कहा कि जब तक उनकी पुनर्मतगणना की मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की मांग पर क्या निर्णय लेता है और पुनर्मतगणना को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है।
बेड़ा गांव में रिकाउंटिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन; प्रशासन से निष्पक्ष पुनर्मतगणना कराने की मांग
Leave a comment
Leave a comment


