रिपोर्टर -: जेठानंद कारयानी
हनुमानगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके विचार और आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस दौरान उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह चहल, करणी सिंह राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव बलवंत होटला, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय गोंद, गुरलाल मान, रामचंद्र चौधरी, आमिर खान, शाहरुख कुरैशी, योगेश वर्मा, अजय सिंह, कुलविंदर सिंह, मेजर सिंह, मान सिंह, नानक, सेवक सिंह, संदीप सैनी, महेंद्र कुमार, मुकेश देहडू, राजेंद्र जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आवाज राजस्थान


