उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह।
उपखंड क्षेत्र में गांव भांवता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को लौह पुरुष एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश नामा ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण, गीत और कविताओं के माध्यम से सरदार पटेल को याद किया। वहीं विद्यालय के कार्मिक लोकेंद्र जीतरवाल, अरविंद कुमार पाराशर, नरेंद्र प्रजापत और मंजूलता चौहान ने सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार पारीक ने किया। अंत में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
आवाज राजस्थान


