Ad imageAd image

राष्ट्रीय एकता दिवस पर टोडारायसिंह में गूंजा एकता का संदेश, विद्यार्थियों ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’

रन फॉर यूनिटी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

Harshraj Singh Gour
2 Min Read



उमाशंकर शर्मा। टोडारायसिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को टोडारायसिंह में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों सहित अन्य विद्यार्थियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी को तहसीलदार विनोद शर्मा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ विद्यालय परिसर से शुरू होकर पीपली चौराहे से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी शामिल हुए।

इसके बाद उपखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजय पाटीदार सहित विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

आयोजन में चंद्रप्रकाश कुर्मी, बृजमोहन सिंह, हंसराज गुर्जर, विजय कुमार पाटीदार एवं राजीव माली ने सहयोग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन महेश चंद दाधीच ने किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

आवाज़ राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!