भीलवाड़ा (रिपोर्टर रतनलाल आचार्य) = आस्था, श्रद्धा और संकल्प की अनूठी मिसाल पेश करते हुए विजयनगर के निकट ग्राम जालिया-2 निवासी सुनील कुमार शर्मा पिछले पांच माह से चारधाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल धार्मिक यात्रा पर हैं।
शनिवार 31 अक्टूबर को भीलवाड़ा पहुंचने पर वार्ड नं. 68 में भाजपा कार्यकर्ता *विनोद अग्याल* सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मित्रों ने उनका माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।
*छह राज्यों की यात्रा पूरी*
विनोद अग्याल ने यात्रा के बारे में जानकारी ली तो सुनील शर्मा ने बताया कि पांच माह पहले शुरू हुई यात्रा के दौरान वे खाटू श्यामजी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, वृंदावन, गोवर्धन सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। अब तक वे छह राज्यों की पैदल यात्रा पूरी कर चुके हैं।
भीलवाड़ा में गायत्री नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर मित्रों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की।
सुनील शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा से वे सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं, इसके बाद गुजरात स्थित अंबे माता के दर्शन करते हुए आगे की यात्रा पर निकलेंगे।
*ये रहे मौजूद -* इस अवसर पर सुवालाल, भागचंद, पवन, रोहित, श्यामलाल, रामदेव तेली, दिनेश, भेरूसिंह, देवालाल, आर्यन, नारायण, सोनू, शांतिलाल, गोवर्धन, नीलेश, अभिषेक, दिलीप, भगवान सिंह, जगदीश, दिनेश रेगर, नेटवर, भगवान लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।ह से पैदल चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले सुनील शर्मा का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत*
*छह राज्यों की पैदल यात्रा पूरी कर पहुंचे भीलवाड़ा, अब सांवरिया सेठ और अंबे माता के दर्शन को रवाना*
रिपोर्टर रतनलाल आचार्य।
*भीलवाड़ा |* आस्था, श्रद्धा और संकल्प की अनूठी मिसाल पेश करते हुए विजयनगर के निकट ग्राम जालिया-2 निवासी सुनील कुमार शर्मा पिछले पांच माह से चारधाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल धार्मिक यात्रा पर हैं।
शनिवार 31 अक्टूबर को भीलवाड़ा पहुंचने पर वार्ड नं. 68 में भाजपा कार्यकर्ता *विनोद अग्याल* सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मित्रों ने उनका माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।
*छह राज्यों की यात्रा पूरी*
विनोद अग्याल ने यात्रा के बारे में जानकारी ली तो सुनील शर्मा ने बताया कि पांच माह पहले शुरू हुई यात्रा के दौरान वे खाटू श्यामजी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, वृंदावन, गोवर्धन सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। अब तक वे छह राज्यों की पैदल यात्रा पूरी कर चुके हैं।
भीलवाड़ा में गायत्री नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर मित्रों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की।
सुनील शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा से वे सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं, इसके बाद गुजरात स्थित अंबे माता के दर्शन करते हुए आगे की यात्रा पर निकलेंगे।
*ये रहे मौजूद -* इस अवसर पर सुवालाल, भागचंद, पवन, रोहित, श्यामलाल, रामदेव तेली, दिनेश, भेरूसिंह, देवालाल, आर्यन, नारायण, सोनू, शांतिलाल, गोवर्धन, नीलेश, अभिषेक, दिलीप, भगवान सिंह, जगदीश, दिनेश रेगर, नेटवर, भगवान लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मित्र मौजूद रहे।



