Ad imageAd image

पंचायत आम चुनाव 2026:
आसींद-शंभूगढ़ में मतदान जारी, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा 

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:विजयपाल सिंह राठौड़

आसींद । राजस्थान पंचायत आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को आसींद-शंभूगढ़ क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में जारी है। सुबह से ही आसींद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 
उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को मतदान के दौरान अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं अजमेर पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 
इस दौरान उपखंड अधिकारी (SDM) विकास मोहन भाटी, तहसीलदार जयसिंह, विकास अधिकारी भंवर चारण और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था तथा पोलिंग बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और पोलिंग टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

आसींद व शंभूगढ़ में मतदान आंकड़े
पंचायत समिति आसींद: कुल 82 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 76 हजार 223 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
पंचायत समिति शंभूगढ़: कुल 75 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 69 हजार 203 मतदाता पंजीकृत हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सभी मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण इलाकों में गांव की सरकार चुनने को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जहां युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता भारी संख्या में पहुंचकर मतदान कर रहे हैं।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!