Ad imageAd image

ब्यावर में कल भाजपा की विशाल पदयात्रा रैली, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ जुटेंगे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

ब्यावर(रिपोर्टर-तरनदीप सिंह टुटेजा)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 31 अक्टूबर 2026 को देशभर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के तहत ब्यावर में भी विशाल पदयात्रा रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।


पदयात्रा रैली के मीडिया प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि ब्यावर में रैली का शुभारंभ सुभाष चौक से होगा। इसके बाद पदयात्रा अजमेरी गेट, एकता सर्किल और लोहारा चौपड़ होते हुए गांधी सर्किल चौक पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड़, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, ब्यावर सभापति श्रीमती पुष्पा बल्दवा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे।


इसके अलावा कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, पदयात्रा रैली सह-संयोजक संजीव भटेवडा, बद्री सामरिया सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी पदयात्रा में भाग लेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image


आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील


मीडिया प्रभारी मुकेश गोयल ने आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा रैली को सफल बनाएं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!