Ad imageAd image

25 हजार का इनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 13.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

सवाई माधोपुर(रिपोर्टर-राकेश अग्रवाल)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुण्डेरा थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल और वृत्ताधिकारी राजेन्द्र मीना के निकटतम सुपरविजन में 30 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एवं राज्य स्तर पर चिन्हित तस्कर जसराम उर्फ झब्बू मीना (34) निवासी उलियाना, थाना कुण्डेरा को उलियाना मोड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य संचालक (किंगपिन) बताया जा रहा है। वह सवाई माधोपुर के अलावा करौली, टोंक और कोटा सहित राजस्थान के कई जिलों में दर्ज मामलों में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। अब पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, सवाई माधोपुर ने कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!