Ad imageAd image

करवा चौथ पर चांद देखने आंगन में खड़ी विवाहिता पर वन्यजीव का हमला, गंभीर घायल

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -:राकेशअग्रवाल
सवाई माधोपुर। करवा चौथ की रात चांद देखने के लिए घर के आंगन में खड़ी एक विवाहिता पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के अनुसार घटना फलोदी रेंज के टोडरा गांव की है। बीती रात विवाहिता संध्या बैरवा करवा चौथ का चांद देखने के लिए घर के आंगन में खड़ी थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे वन्यजीव ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

महिला पर हमला होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया, जिसके बाद वन्यजीव मौके से भाग गया। हमले में संध्या बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राथमिक तौर पर वन्यजीव के लेपर्ड (तेंदुआ) होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!