रिपोर्टर -: जेठानंद कारयानी
हनुमानगढ़ -: हनुमानगढ़ टाउन की माहेश्वरी धर्मशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शिविर।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ।
उप निदेशक आयुर्वेद तीर्थ कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
आशा सहयोगिनी, एएनएम, नर्सिंग स्टाफ, कंपाउंडर और आयुष मित्र ले रहे प्रशिक्षण।
आयुष सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और आयुष विभाग की योजनाओं की दी जानकारी।
औषधीय पौधों के घरेलू उपयोग, दिनचर्या और ऋतुचर्या का दिया जा रहा प्रशिक्षण।


