Ad imageAd image

शाहपुरा रामद्वारा गेट के बाहर ज्वार से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Mahesh Puri
1 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।


शाहपुरा। नगर के व्यस्ततम रामद्वारा गेट के बाहर शुक्रवार सुबह ज्वार के कट्टों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गनीमत रही कि सुबह के समय चौराहे पर लोगों की आवाजाही कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक देवली से ज्वार के कट्टे भरकर भीलवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामद्वारा गेट के बाहर मोड़ पर ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलटते हुए एक्सिस बैंक की रेलिंग से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सामने स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन मंगवाकर ट्रक को सड़क के बीच से हटाया गया और यातायात सुचारु करवाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनास्थल पर आमतौर पर फल-सब्जियों के ठेले लगे रहते हैं, जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ रहती है। सुबह के समय भीड़ कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा यह दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!