Ad imageAd image

पांचोटा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान जारी, सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, मतदाताओं में उत्साह

Mahesh Puri
1 Min Read

जालौर(रिपोर्टर-जसराज पुच्छल पांचोटा)।जालोर पंचायतीराज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत जालोर जिले की भाद्राजून तहसील की पांचोटा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है।

सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। महिला, पुरुष और युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

वहीं, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल पांचोटा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। अब देखना होगा कि मतदाता अपने मताधिकार के जरिए किस प्रत्याशी के पक्ष में जनादेश देते हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!