Ad imageAd image

380 किलोवाट का सोलर प्लांट बनेगा लाडपुरा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए वरदान
पांच गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, हर महीने 50 हजार यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन का लक्ष्य

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:गिरिराज मीणा  आवाज राजस्थान


कोटा। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों जाखोड़ा, कादीहेड़ा, भगवानपुरा, गलाना और बालापुरा में संचालित बालापुरा लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 380 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। सोलर प्लांट का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के प्रयासों से लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई थी। इस राशि से सिंचाई पाइपलाइन, मेंटेनेंस और बिजली पैनल सहित विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं।
हर महीने 50 हजार यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन
380 किलोवाट क्षमता का यह सोलर प्लांट एक महीने में करीब 50 हजार यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन करने में सक्षम होगा। इससे सिंचाई योजना के बिजली बिल में बड़ी बचत होगी। वहीं ऑफ सीजन में अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने से योजना को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा।
सोलर ऊर्जा से संचालित होने वाली यह व्यवस्था पांच गांवों के किसानों के लिए राहत का माध्यम बनेगी। बिजली खर्च में कमी आने से लिफ्ट सिंचाई योजना का संचालन अधिक किफायती हो सकेगा और किसानों को खेती के लिए सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!