Ad imageAd image

आहोर-भाद्राजून में लोकतंत्र का उत्सव, सरपंच पद के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू

मतदान केंद्रों पर सुबह से पहुंच रहे मतदाता, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

Harshraj Singh Gour
1 Min Read



आहोर (जालोर)(रिपोर्टर-जसराज पुच्छल पांचोटा)। पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत जालोर जिले की आहोर एवं भाद्राजून पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने के लिए मतदाता उत्साह के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

मतदाता पहचान पत्र एवं निर्धारित दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गांवों में सरपंच पद के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान के माध्यम से ग्रामीण मतदाता अपनी ग्राम पंचायत के नेतृत्व का चयन कर रहे हैं।

वहीं, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है तथा संवेदनशील गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल आहोर एवं भाद्राजून पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!