Ad imageAd image

हरिहर स्वामी मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण का आरोप, श्रद्धालुओं के रास्ते पर संकट! ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

सवाई माधोपुर(रिपोर्टर-राकेश अग्रवाल)। जिला मुख्यालय के निकट कुंडेरा गांव स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र हरिहर स्वामी मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मंदिर के परिक्रमा मार्ग को बाधित किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने और पूर्व की भांति बहाल कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हरिहर स्वामी मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रहा है और मंदिर की धार्मिक परिक्रमा के लिहाज से भी इसका विशेष महत्व है।

1996 के पंचायत प्रस्ताव को बनाया आधार

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में 18 मई 1996 को ग्राम पंचायत की ओर से इस मार्ग के संबंध में प्रस्ताव पारित किए जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि पुराने पंचायत प्रस्ताव और राजस्व रिकॉर्ड से मार्ग की सार्वजनिक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ऐसे में बिना किसी देरी के संबंधित दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।

कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, 18 मई 1996 के ग्राम पंचायत प्रस्ताव एवं राजस्व रिकॉर्ड का सत्यापन कराने तथा कथित अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक रास्ते को बहाल कराने की मांग की है।

अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन पुराने पंचायत प्रस्ताव और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर मंदिर के परिक्रमा मार्ग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर सार्वजनिक रास्ते को बहाल करवाएगा?

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!