भीलवाड़ा = शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार अलसुबह नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधुनगर क्षेत्र में स्टाइल वर्ल्ड के नाम से संचालित एक कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया।
नगर निगम की टीम अलसुबह मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कॉम्प्लेक्स को सीज किया। बताया जा रहा है कि इस कॉम्प्लेक्स में एक बैंक का संचालन भी हो रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई।
फिलहाल नगर निगम की ओर से कॉम्प्लेक्स को सीज करने के पीछे के कारणों और कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। निगम की इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम कदम माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि नगर निगम की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आगे क्या जानकारी दी जाती है।



