Ad imageAd image

वार्ड 62 और 63 में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर महापौर की नजर, मौके पर पहुंचकर लिया जायजा निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय मानकों के अनुरूप और समय सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

पाली(रिपोर्टर-घेवरचन्द आर्य)। शहर में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पाली नगर निगम की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने बुधवार को वार्ड संख्या 62 एवं 63 में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

महापौर ने कहा कि सड़कें शहर की आधारभूत सुविधाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके निर्माण में गुणवत्ता और जनसुविधा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। निर्माण कार्य इस तरह किए जाएं कि नागरिकों को लंबे समय तक उनका लाभ मिल सके और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

इस दौरान पार्षद मूल सिंह भाटी, भंवर राव, छगनलाल, निर्मल जोशी, शिवराम जाट, त्रिलोक चौधरी, गोपाल पवार, योगेंद्र वर्मा, गणपत मेघवाल एवं भरत सामरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद रहे।


आवाज़ राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!