भीलवाड़ा = सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2024 के नवनियुक्त कार्मिकों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना केन्द्र जयपुर में गुरूवार को आयोजित हुआ। इस दौरान जनसम्पर्क विभाग के नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को विभागीय कार्य प्रणाली, कार्यालय प्रक्रियाएं, अभिलेखों का रखरखाव, ई-फाईल प्रणाली तथा राजकीय सेवा आचरण नियम सहित पदीय दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन की जानकारी प्रदान की गई।
अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव श्री राकेश शर्मा ने विभिन्न प्रश्न पूछे। इस दौरान स्थानीय कार्यालय में पदस्थापित कनिष्ठ सहायक कालू लाल बैरवा ने पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिये इस पर आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने कनिष्ठ सहायक कालूलाल बैरवा को सम्मानित भी किया और उन्हें राजकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment
Leave a comment


