Ad imageAd image

रीको क्षेत्र में खुले में कचरा डालने से गोवंश की मौत का आरोप, गौ सेवकों ने की कार्रवाई की मांग

नगर निगम में शिकायत, जननीति पोर्टल 181 पर भी मामला दर्ज; वानर सेना ने कई स्थानों से हटवाया कचरा

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा (रिपोर्टर रतनलाल आचार्य) = रीको औद्योगिक क्षेत्र में खुले में कचरा फेंके जाने से निराश्रित गोवंश के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। कचरे में मौजूद पॉलीथिन और हानिकारक सामग्री खाने से गोवंश के बीमार होने और उनकी मौत होने की समस्या सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी एवं गौ सेवा संघ ने कड़ा रुख अपनाया है और संबंधित विभागों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी एवं गौ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि रीको क्षेत्र में कुछ फैक्ट्री संचालकों और नगर निगम के टेम्पो चालकों द्वारा खुले में कचरा डाले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। कचरे के ढेर में भोजन तलाशने के दौरान गोवंश पॉलीथिन और अन्य हानिकारक सामग्री खा लेते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

गुरुवार को वानर सेना जवाहर नगर की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रीको क्षेत्र के कई स्थानों पर फैक्ट्री संचालकों द्वारा फैलाए गए कचरे को हटवाया। गौ सेवकों ने इस समस्या को लेकर नगर निगम में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। साथ ही जननीति पोर्टल 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गौ सेवकों ने शहर की महापौर को भी मामले से अवगत कराया और रीको क्षेत्र में कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गोवंश को जहरीली और हानिकारक सामग्री खाने से बचाया जा सके।

इस जनहित एवं गोवंश रक्षा अभियान में अभिषेक सिंह, आजाद सिंह, कमल सिंह, भोला कुमार, सुधांशु, हिमांशु, बजरंग, प्रकाश और उद्यम सिंह सहित कई गौ सेवक एवं युवा मौजूद रहे। गौ सेवकों ने गोवंश की सुरक्षा के लिए अभियान जारी रखने और संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की अपील की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!