रिपोर्टर -:राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल से आलनपुर होते हुए अहिंसा सर्किल और एनएच-552 तक सड़क मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें एक बार फिर सुचारू हो गई हैं। बुधवार को इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद नगर परिषद ने मामले को संज्ञान में लिया और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाया।
स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दीपावली के नजदीक होने के चलते रात में रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी था। अब स्ट्रीट लाइटें चालू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
वहीं, दीपावली पर्व को देखते हुए नगर परिषद की ओर से जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों और विभिन्न वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य भी जोर-शोर से किया जा रहा है।
खबर प्रकाशित होने के बाद समस्या पर संज्ञान लेकर स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने से आमजन को राहत मिली है।


