सांगोद।* नगर के बपावर रोड पर उड़ रही धूल-मिट्टी से आमजन परेशान हैं। दिनभर सड़क पर धूल के गुबार उठने से राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी *प्रिंस प्रजापति* ने बताया कि सड़क निर्माण और वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार धूल उड़ रही है, जिससे सांस और आंखों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका द्वारा सुबह-शाम बपावर रोड पर पानी का छिड़काव करवाया जाए, ताकि धूल से राहत मिल सके और लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
धूल-मिट्टी से परेशान आमजन, बपावर रोड पर छिड़काव की मांग
Leave a comment
Leave a comment


