Ad imageAd image

मतदान केंद्र पर नीतू बलाई ने पेश की मानवता की मिसाल

वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद मतदाताओं की सेवा कर बनी प्रेरणा, पुलिसकर्मियों ने भी सराहा

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -;विजयपाल सिंह राठौड़


आसींद। हाल ही में हुए चुनावों के दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आसींद की कक्षा 12वीं आर्ट्स की मेधावी छात्रा नीतू बलाई ने सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की।

मतदान केंद्र पर नीतू ने निष्काम भाव से वृद्ध, दिव्यांग और असहाय मतदाताओं की सहायता की। उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिलाओं सहित जरूरतमंद मतदाताओं को सुरक्षित रूप से मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद की और मतदान प्रक्रिया के दौरान भी उनका सहयोग किया।

नीतू के इस सेवाभाव को देखकर मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उसकी जमकर सराहना की। पुलिसकर्मियों ने कहा कि युवा पीढ़ी में इस तरह की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

छात्रा की इस पहल से यह संदेश सामने आया कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नीतू के सेवाभाव की विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए उसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानाचार्य विजय कुमार व्यास सहित विद्यालय परिवार ने नीतू के इस सराहनीय कार्य पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!