Ad imageAd image

भीलवाड़ा सेन समाज को अपने भूखंड की दरकार, सेन नवयुवक मंडल ने की पहल

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में समाजों के छात्रावास भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है, वहीं भीलवाड़ा शहर में सेन समाज के पास अपने नाम से स्थायी भूखंड नहीं होना चिंता का विषय बना हुआ है। समाज द्वारा समय-समय पर बड़े स्तर पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाते हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर समाज का अपना स्थायी स्थान नहीं होने से सामाजिक गतिविधियों और भावी विकास की योजनाओं के लिए एक बड़ी कमी महसूस की जा रही है।

इस कमी को दूर करने और सेन समाज को अपनी स्थायी सामाजिक धरोहर दिलाने के उद्देश्य से सेन नवयुवक मंडल, भीलवाड़ा ने पहल करते हुए भूखंड अभियान की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं। मंडल के पदाधिकारियों का मानना है कि समाज के नाम पर एक स्थायी भूखंड केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि समाज की पहचान, प्रतिष्ठा, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक होगा।

दीपावली पर स्नेह मिलन की योजना

सेन नवयुवक मंडल की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर व्यापक सामाजिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने की परिकल्पना की गई है। मंडल का उद्देश्य है कि इस कार्यक्रम के मंच से समाज के भूखंड की मांग और भावी कार्ययोजना पर सामूहिक चर्चा कर सर्वसम्मति से अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील

मंडल ने स्पष्ट किया कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे भीलवाड़ा सेन समाज का साझा सपना है। इसे साकार करने के लिए समाज के सभी संगठनों, वरिष्ठ समाजसेवियों, युवा विंग, मातृशक्ति और अग्रणी भामाशाहों से आगे आने तथा अपने सुझाव और मार्गदर्शन देने की अपील की गई है।

मंडल का मानना है कि सभी वर्गों की सहभागिता से योजना को पारदर्शी, व्यावहारिक और सर्वसम्मति के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। समाज के सभी संगठनों और समाजबंधुओं के सहयोग से भीलवाड़ा शहर में सेन समाज का अपना स्थायी भूखंड विकसित करने का सपना साकार हो सकता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक एकता और विकास का मजबूत आधार बनेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!