भीलवाड़ा = महावीर इंटरनेशनल की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और केंद्रों के सुचारू संचालन को लेकर जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका एवं गवर्निंग काउंसिल सदस्य दीपा सिसोदिया ने बुधवार, 28 अक्टूबर को भगवानपुरा, करेड़ा, थला, रायपुर एवं गंगापुर केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर संगठन की गतिविधियों, केंद्रों के नियमित संचालन तथा आगामी चंडीगढ़ कार्यक्रम में सदस्यों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। दौरे में पूर्व जोन अध्यक्ष कन्हैयालाल बोरदिया का विशेष सहयोग रहा।
भगवानपुरा में बकाया फीस जमा, तीन सदस्य जाएंगे चंडीगढ़
भगवानपुरा केंद्र में आयोजित बैठक में केंद्र संरक्षक नवरत्नमल सिसोदिया, अध्यक्ष प्रहलाद टेलर, सचिव संजय कुमार सिसोदिया एवं कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में केंद्र की बकाया फीस जमा करवाई गई। साथ ही, तीन सदस्यों ने चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।
करेड़ा में नए केंद्र के गठन पर चर्चा
करेड़ा में आयोजित बैठक में नए केंद्र के गठन एवं संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय सदस्यों ने चर्चा के बाद निर्णय से अवगत कराने की बात कही। वहीं, एक सदस्य ने चंडीगढ़ कार्यक्रम में जाने की सहमति प्रदान की।
थला और रायपुर केंद्रों में भी उत्साह
थला केंद्र में नंदराम जी से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सरपंच चुनाव के कारण अन्य सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन केंद्र से तीन सदस्यों ने चंडीगढ़ जाने की सहमति दी।
रायपुर केंद्र में आयोजित बैठक में केंद्र संरक्षक एवं पूर्व जोन अध्यक्ष कन्हैयालाल बोरदिया, शंकरलाल देरासरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और संगठन को सशक्त करने पर चर्चा हुई। रायपुर से पांच सदस्यों ने चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई।
गंगापुर केंद्र के नियमित संचालन पर जोर
दौरे के अंतिम चरण में गंगापुर केंद्र के अध्यक्ष सुरेश पिछोलिया एवं कोषाध्यक्ष अमित सांखला के यहां बैठक आयोजित की गई। इसमें केंद्र को नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित करने पर विचार-विमर्श हुआ। केंद्र की बकाया फीस आगामी चार-पांच दिनों में जमा करवाने का आश्वासन दिया गया। वहीं, गंगापुर से तीन से चार सदस्यों के चंडीगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई।
सहयोग के लिए जताया आभार
जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका ने सभी केंद्रों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान, सहयोग और सकारात्मक आश्वासनों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने गवर्निंग काउंसिल सदस्य दीपा सिसोदिया एवं पूर्व जोन अध्यक्ष कन्हैयालाल बोरदिया के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी केंद्रों में हुई बैठकें उत्साहजनक रहीं। सदस्यों ने महावीर इंटरनेशनल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के प्रति सकारात्मक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
महावीर इंटरनेशनल की गतिविधियों को मिलेगी गति, जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका ने किया पांच केंद्रों का दौरा
Leave a comment
Leave a comment


