Ad imageAd image

भीलवाड़ा के विक्रम सिंह गोगावत बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश सचिव

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

भीलवाड़ा (रिपोर्टर रतनलाल आचार्य) =  शिवसेना राजस्थान में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत भीलवाड़ा निवासी विक्रम सिंह गोगावत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 28 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 030 के अनुसार उनकी नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

शिवसेना राजस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एकनाथ शंभाजी शिंदे के नेतृत्व एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री मनजीतपाल सिंह सांवराद के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई। प्रदेशाध्यक्ष ने स्वयं विक्रम सिंह गोगावत को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नियुक्ति पत्र में विक्रम सिंह गोगावत से शिवसेना के संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।

नियुक्ति पर शिवसेना परिवार की ओर से विक्रम सिंह गोगावत को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!