Ad imageAd image

कोटा के इटावा में स्कूली बच्चों की बस में लगी आग, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

इटावा (कोटा)(रिपोर्टर-गिरिराज मीणा)। राजस्थान के कोटा जिले के इटावा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। इटावा के सरोवर नगर में स्कूली बच्चों को ले जाने वाली एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।

राहत की बात यह रही कि बस में आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही बच्चे बस से उतर चुके थे। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया और बच्चों की जान पर कोई संकट आने की सूचना सामने नहीं आई है।

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग कैसे लगी और घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी सामने आने का इंतजार है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी यह घटना एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के नियमित रखरखाव पर सवाल खड़े करती है।

घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!