Ad imageAd image

हनुमानगढ़ जिले के 21 मंदिरों में होगा पांच दिवसीय दीपोत्सव, 36.75 लाख रुपये की स्वीकृति

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर जेठानंद कारयानी

हनुमानगढ़, -: दीपावली पर्व के अवसर पर हनुमानगढ़ जिले के 21 मंदिरों में पांच दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए देवस्थान विभाग की ओर से 36.75 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

देवस्थान विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत दीपावली पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा एवं आरती के आयोजन के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। दीपोत्सव के दौरान मंदिरों को सजाया जाएगा तथा विशेष आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेशभर में देवस्थान विभाग के अधीन कुल 541 मंदिरों में दीपोत्सव आयोजित करने के लिए 800.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी योजना के तहत हनुमानगढ़ जिले के 21 मंदिरों के लिए 36.75 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

दीपोत्सव के आयोजन से जिले के मंदिरों में दीपावली के अवसर पर धार्मिक माहौल और उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!