Ad imageAd image

आलनपुर में NH-552 पर सड़क निर्माण में लापरवाही, अधूरी चौड़ाई छोड़ने से लोगों में रोष

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -: राकेश अग्रवाल


सवाई माधोपुर। आलनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की चौड़ाई अधूरी छोड़ी जा रही है और सड़क को क्रॉस निशान तक भी नहीं बनाया गया है।

सड़क निर्माण में इस तरह की अनदेखी से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, तो इसे निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग इस मामले में कब संज्ञान लेगा और सड़क निर्माण कार्य को पूरी चौड़ाई के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके राकेशसे कब पूरा करवाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!