Ad imageAd image

रोपा ग्राम पंचायत में नई शुरुआत: सरपंच मोहिनी गणेश आचार्य ने संभाला पदभार, विकास को देंगी प्राथमिकता

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

जहाजपुर(रिपोर्टर-राजेन्द्र खटीक)। ग्राम पंचायत रोपा में नवनिर्वाचित सरपंच मोहिनी गणेश आचार्य ने विधिवत पदभार ग्रहण कर पंचायत की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच मोहिनी गणेश आचार्य ने गांव के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही ग्रामीणों को गांव के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर नई उम्मीदें हैं।

समारोह में गणेश आचार्य, उनके पुत्र खुशी राम आचार्य, पुत्रवधू माया शर्मा सहित ग्राम पंचायत के वार्ड पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सरपंच का स्वागत करते हुए गांव के विकास कार्यों में सहयोग की भावना व्यक्त की। अब ग्रामीणों की निगाहें पंचायत में होने वाले आगामी विकास कार्यों और गांव की समस्याओं के समाधान पर टिकी हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!