रिपोर्टर -: (बिजयनगर) तरनदीप सिंह टुटेजा
राजस्थान। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सलामुद्दीन खान का जन्मदिन समर्थकों एवं कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सलामुद्दीन खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ जन्मदिन मनाते हुए उनके प्रति अपना स्नेह, सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया।
ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी परिवार ने भी मनाया जन्मदिन
ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी परिवार की ओर से भी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सलामुद्दीन खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सलामुद्दीन खान के नेतृत्व एवं संगठन के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नेशनल कोऑर्डिनेटर खेताराम जी नवल, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुधीर बंसल, बिरम सिंह रावत, शाहिद खान पठान, अली शेर पठान, अयूब खान, महेश गर्ग सहित भगवतीलाल शर्मा, सुनील शर्मा, गोपेश शर्मा, देवी सिंह, नारायण शर्मा, भंवर जाट, मनीषा कंवर, विनोद, लाल सिंह, महेश एवं सौरभ सहित अन्य समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सलामुद्दीन खान के स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


