Ad imageAd image

दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग, सवाई माधोपुर का विशेष अभियान

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:राकेश अग्रवाल
*सवाई माधोपुर।* दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण बाजारों में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसी को देखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिले में *”शुद्ध आहार मिलावट पर वार”* अभियान के तहत सघन जांच एवं नमूनीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत *बुधवार* को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा *खंडार एवं बालेर, जिला सवाई माधोपुर* में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

टीम द्वारा मौके पर कुल *8 नमूने* लिए गए –

1.  *वृंदावन विजय गोपाल, खंडार* से लाल मिर्च पाउडर (मामा) एवं घी (फ्रू बोन) के नमूने।

2.  *बीकानेर मिष्ठान भंडार, खंडार* से रबड़ी एवं पनीर के नमूने।

3.  *जगदंबा जनरल स्टोर, बालेर* से तिल्ली का तेल (बालाजी) एवं नमकीन का नमूना।

4.  *हेमंत किराना स्टोर, बालेर* से नमकीन (गुप्ता) का नमूना।



सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है, अमानक या असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*टीम और अधिक नमूने लेती, इससे पहले ही बाजार में कार्रवाई की सूचना फैलने से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। मिलावटखोरों में दहशत का माहौल देखा गया। विभाग द्वारा बताया गया कि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटखोरों में भय बनाए रखने के लिए टीम द्वारा आगे भी इसी प्रकार अचानक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि कोई भी मिलावटखोरी जैसा कृत्य न कर सके।*

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम *वेद प्रकाश पूर्विया,नितेश गौतम, चंचल मीणा ,ज्योति अग्रवाल एवं वीरेन्द्र सिंह राजपूत* द्वारा की गई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!