Ad imageAd image

रेल मरम्मत कार्य के चलते हमीरगढ़ रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद

29 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 31 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद रहेगा फाटक, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

Mahesh Puri
1 Min Read

हमीरगढ़ = उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अंतर्गत हमीरगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समपार फाटक संख्या 73 पर रेल मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, किलोमीटर संख्या 149/0-1 पर स्थित इस फाटक को 29 अक्टूबर सुबह 8 बजे से 31 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा।

फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। इस दौरान वाहन चालक तख्तपुरा अंडर ब्रिज (किमी. 151/7-8) का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!