Ad imageAd image

मिसेज करवा चौथ क्वीन बनी पूजा कंवर भाटी*
*फर्स्ट रनरअप सृष्टि सिंह सिसोदिया एवं सैकण्ड रनरअप बंसती कुमावत रही*

Mahesh Puri
3 Min Read

भीलवाड़ा 27 अक्टूबर। जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘‘मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026’’ के ग्रेंड फिनाले समारोह रंगा-रंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 की विजेता पूजा कंवर भाटी रही। वहीं फर्स्ट रनरअप सृष्टि सिंह सिसोदिया तथा सैकण्ड रनरअप बसंती कुमावत रही। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विजेता रही पूजा कंवर भाटी को मिसेज करवा चौथ क्वीन का ताज व शेष पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया गया। जैसे ही विनर की घोषणा हुई हॉल में उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गडगडाहट व फूलों की बौछार कर वातावरण को अति उत्साह बना दिया। तीन सदस्यों की जूरी मेम्बर में अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर, मिस राजस्थान सलोनी श्रीवास्तव, रंजना बुलिवाल ने फर्स्ट एवं सैकण्ड रनरअप के साथ ही विजेता का चयन किया। भाग ले रही महिलाओं ने रेम्प वॉक पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही हुनूर और खूबसूरती का जलवा बिखेरा। उपस्थित लोगों की तालियों ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया।

आयोजन संयोजक साधना मेलाना ने बताया कि मिसेज राजस्थान जया चौहान (फैशन आईकन) के नेतृत्व में करवा चौथ की थीम पर आयोजित समारोह में भाग ले रही सभी महिलाओं
ने ब्राइडल लुक में एक नई परम्परा की शुरूआत की व परम्परागत वेशभूषा में भारतीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में हंसा माहेश्वरी, ममता टाक, प्रियंका तोलम्बिया, गीतिका ओझा, प्रिया चौहान, माया वैष्णव, वर्षा सोनी, चांदनी वैष्णव, अदिति बैरवा, रेखा शर्मा, कीर्ति सैनी, पूनम लक्ष्कार ने भाग लिया। सभी प्रतिभाभागियों को जिला यूनेस्को एसोसिएशन व आईजीआर स्टार इंडिया की ओर से मोमेंटो, शेश देकर उनका सम्मान किया गया। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व प्रिती सिंगावत की टीम ने ‘‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देश’’ गीत पर स्वागत प्रस्तुतियां दी। समारोह का संचालन चैल्सी दक ने किया।

इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, पूर्व सभापति मधु जाजू, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक मधु लोढा, उषा अग्रवाल, कमलेश जाजू, विशाल विजयवर्गीय, रामचन्द्र मून्दड़ा, मनीष चौहान, भावना मेहता, गणेश सैनी, हर्ष गर्ग, दिशा माली, रागिनी भाटी, सत्यनारायण माली सहित यूनेस्को के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!