भीलवाड़ा = श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित कैंप को संस्था परिसर में लगाया गया। संस्था के मंत्री पद्म चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आर.के. सुरेखा की टीम ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 145 मरीजों को सेवा प्रदान की। जिसमें 16 नए मरीज थे एवं नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। कैंप के लाभार्थी संस्था मित्र सेवा मंडल ब्यावर अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रतीक लोढ़ा, मंत्री दिलीप सोनी कोषाध्यक्ष छोटूलाल सोनी ब्यावर एवं महिला मंडल सिरकाली सौजन्य मंजू बांठिया रहे। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। मंत्री पद्म चंद खटोड ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी एवं स्वागत अभिनन्दन किया। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। मंजू बांठिया एवं अनिल त्रिपाठी ने सभी मरीजों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना प्रदान की। मित्र सेवा मंडल से दिलीप सोनी, धर्मी चंद भाटी, निलेश, अनिल त्रिपाठी महिला मंडल सिरकाली से मंजू बांठिया, रतन बाई कोठारी ने सेवाए प्रदान की। कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे अक्टूबर माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ स्वर्गीय हरकचंद लोढ़ा की पुण्य स्मृति में अमरचंद, भागचंद, बसन्त कुमार, अंकित कुमार, राजेन्द्र कुमार ,अशोक कुमार, रोशन कुमार लोढ़ा परिवार धनोप वाले विजयनगर के द्वारा लिया गया है। आभार/धन्यवाद इसमें 300 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।
शिविर में संस्थान से मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा,मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, प्रेम पाडलेचा, ज्ञान बाबेल, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी, अनीता रांका, पूजा कोठारी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की। शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया।



