ब्यावर (रिपोर्टर तरनदीप सिंह टुटेजा) = भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को नगर परिषद ब्यावर में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके पश्चात युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा, ब्यावर जिला के पंचायत राज चुनाव–2026 के जिला संयोजक रजत कुमावत ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला प्रभारी एवं पंचायती राज चुनाव–2026 के प्रभारी मयूर बाल्मीकि का ब्यावर प्रवास भी रहा।
युवा संवाद के दौरान युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य और केंद्र तथा राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने, अपने मताधिकार के महत्व को समझने और सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। युवाओं ने भी विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक बनाना, मतदाता प्रक्रिया में उनकी सहभागिता बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।
ब्यावर में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम, लोकतंत्र और मतदाता जागरूकता पर हुई चर्चा
Leave a comment
Leave a comment


