ब्यावर = भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को ब्यावर नगर परिषद में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके पश्चात आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रभारी एवं पंचायती राज चुनाव–2026 के प्रभारी मयूर बाल्मीकि का ब्यावर प्रवास रहा। कार्यक्रम का संयोजन भाजयुमो ब्यावर जिला के जिला संयोजक एवं पंचायत राज चुनाव–2026 के प्रभारी रजत कुमावत ने किया।
लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी पर जोर
युवा संवाद के दौरान युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा केंद्र और राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक मतदाता, जिम्मेदार नागरिक और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मक योगदान देने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
युवाओं ने साझा किए विचार
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: तरनदीप सिंह टुटेजा, बिजयनगर।
ब्यावर में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम, लोकतंत्र और मतदाता जागरूकता पर हुई चर्चा
Leave a comment
Leave a comment


