Ad imageAd image

बिजयनगर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पालिका अध्यक्ष ममता अमित मोदी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

बिजयनगर (रिपोर्टर तरनदीप सिंह टुटेजा) = शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता अमित मोदी ने सोमवार, 26 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 एवं 36 में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित पालिका कार्मिकों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाए।

पालिका अध्यक्ष ममता अमित मोदी ने सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों की समस्याओं का समाधान नगर पालिका की प्राथमिकता है। इसके लिए सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इस दौरान वार्ड पार्षद श्री सुनील बैरवा एवं श्री मुकेश गुर्जर भी उपस्थित रहे।

नागरिकों की समस्याओं पर रहेगा विशेष ध्यान

नगर पालिका अध्यक्ष के इस औचक निरीक्षण को शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी और आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना कितनी प्रभावी ढंग से होती है और वार्डवासियों को सफाई व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!