Ad imageAd image

“इस वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है” — कर्णवीर सिंह राठौड़

Awaaz Rajasthan
3 Min Read

राजसमंद (रिपोर्ट: प्रभु गुर्जर) = जिला परिषद वार्ड संख्या 17 से भाजपा प्रत्याशी कर्णवीर सिंह राठौड़ ने सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई गांवों में उनका स्वागत किया गया। वहीं, शार्दूल खेड़ा गांव में कदली फल से उनका तुलादान कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद स्व. हरिओम सिंह राठौड़ की स्मृतियां भी ताजा हो गईं और गांव के बुजुर्ग भावुक नजर आए।

भाजपा प्रत्याशी कर्णवीर सिंह राठौड़ ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत प्रातः केलवा से की। इसके बाद उन्होंने पसूंद, मोखमपुरा, बोरज, मुंडोल, पिपलांत्री और सापोल ग्राम पंचायतों का दौरा किया। विभिन्न स्थानों पर उन्होंने आमजन, ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की।

कदली फल से तुलादान कर किया स्वागत

जनसंपर्क के दौरान बोरज ग्राम पंचायत के शार्दूल खेड़ा गांव पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी कर्णवीर सिंह राठौड़ का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें कदली फल से तौलकर सम्मानित किया गया। श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों ने पूर्व सांसद स्व. हरिओम सिंह राठौड़ को भावुक मन से याद किया। उन्होंने उनसे जुड़ी पुरानी यादों और साथ बिताए पलों को साझा किया। इस भावुक माहौल के बीच बुजुर्गों ने कर्णवीर सिंह राठौड़ को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।

“यह रिश्ता पुराना है और आगे भी बना रहेगा”

श्री चारभुजानाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कर्णवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि जिला परिषद वार्ड संख्या 17 का प्रत्येक व्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा, “यह संबंध पुराना है और आगे भी इसी तरह बना रहेगा। आज का यह दिन मेरे लिए अविस्मरणीय है।”

उन्होंने ग्रामीणों के स्नेह, सम्मान और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिले समर्थन और बुजुर्गों के आशीर्वाद को उन्होंने अपने लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पंचायत समिति प्रत्याशी ख्याली लाल सालवी, उदयलाल जाट, भैरूलाल जाट, दिनेश जाट, अंबालाल जाट, शंभू जाट, छगन जाट, संतु बाई, जगदीश सालवी, भंवरलाल जाट, माधवलाल, बेणीराम जाट, खेमराज, शंकरलाल, चुन्नीलाल भील, हरिसिंह, मोजीराम, जसराज जाट, पवन जाट, मनोहर भील और शंभू भील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!