Ad imageAd image

पुर प्रीमियर लीग क्रिकेट-2026 का भव्य शुभारभ

Mahesh Puri
2 Min Read

पुर। कस्बे में 22 अक्टूबर 2026 को छठी पुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दरक स्टेडियम में उत्साह एवं धूमधाम के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में नगर निगम महापौर जसवंत कंवर राठौड़ एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में अभिषेक चतुर्वेदी की टीम लखदातार एवं नानूराम की टीम स्मार्ट चेंजर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महापौर जसवंत कंवर राठौड़ ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद महापौर एवं उपमहापौर ने मैदान में पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। दोनों अतिथियों ने चार-चार रन बनाकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
समारोह में महापौर जसवंत कंवर राठौड़ का स्वागत ऊषा चतुर्वेदी ने किया, जबकि उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का स्वागत अर्जुन पंडित, हेमंत शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी एवं अरुण नायर ने किया। पुर के चारों वार्डों के पार्षदों एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी फूला माली का अंकित, रघु विश्नोई, हीरालाल जाट, अतुलित एवं सुरेश सेन हठीला सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
प्रतियोगिता को लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुर का दरक स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। महापौर जसवंत कंवर राठौड़ ने स्टेडियम को चौड़ा करने तथा वहां दो हाईमास्ट लाइटें लगवाने की बात कही। इससे भविष्य में यहां डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन बेहतर तरीके से हो सकेगा।
पुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं एवं क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!