भीलवाड़ा = खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से भीलवाड़ा जिले में धर्मकांटों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विधिक माप विज्ञान अधिकारी, भीलवाड़ा ने बताया कि अभियान के दौरान तीन धर्मकांटों माइक्रो धर्मकांटा धूवाला, कमला देवी चोपड़ा धर्मकांटा भदाली खेड़ा चौराहा एवं आशीर्वाद स्मार्ट इंफ्रा लिंक प्राइवेट लिमिटेड दुल्हेपुरा टोल की जांच की गई।
जांच के दौरान माइक्रो धर्मकांटा धूवाला विधिक मापविज्ञान द्वारा सत्यापित नहीं मिलने के कारण 7000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कमला देवी चोपड़ा धर्मकांटा भदाली खेड़ा चौराया नियमानुसार कार्यरत पाया गया।
आशीर्वाद स्मार्ट इंफ्रा लिंक प्राइवेट लिमिटेड दुल्हेपुरा टोल पर इन-मोशन वेब्रिज सत्यापित नहीं मिलने, मौके पर 1 टन मानक बाट नहीं मिलने एवं सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं होने के कारण 73000 रुपये का जुर्माना किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा विधिक मापविज्ञान संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।
उपभोगताओ के हितों की रक्षा के लिए जिले में धर्मकांटों की जांच का विशेष अभियान, दो प्रतिष्ठानों पर 80 हजार का जुर्माना
Leave a comment
Leave a comment


