Ad imageAd image

भीलवाड़ा जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 61.19 प्रतिशत हुआ मतदान

शाम 6 बजे तक 5.47 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, नौ पंचायत समितियों में हुआ मतदान

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में जिले के कुल 61.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6 बजे तक कुल 5,47,569 मतदाताओं ने मतदान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के 28 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, जिनमें 23 पूर्ण एवं 5 आंशिक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, तथा 177 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान कराया गया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिलेभर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप चुनाव संपन्न कराया गया।

प्रथम चरण में जिले की पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, मांडलगढ़, बिजौलिया, मांडल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम 6 बजे तक 61.19 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन संबंधी जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक कुल 5,47,569 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके साथ ही जिले में कुल मतदान प्रतिशत 61.19 दर्ज किया गया। पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने के साथ ही निर्वाचन प्रशासन ने राहत की सांस ली।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!