Ad imageAd image

पंचायत आम चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 3 प्रधानाचार्य व 1 व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

भीलवाड़ा = पंचायत आम चुनाव-2026 (प्रथम चरण) के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को तिलक नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण व रवानगी में नियुक्त जहाजपुर ब्लाक के प्रधानाचार्य श्री धर्मचन्द मीना व श्री उच्छबलाल मीणा , कोटडी ब्लॉक के प्रधानाचार्य श्री भवानी शंकर शर्मा व करेड़ा ब्लॉक के व्याख्याता श्री प्रभात ईनाणी द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) श्री जसमीत सिंह संधू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस के अनुसार उपरोक्त 3 प्रधानाचार्य व 1 व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भीलवाड़ा में बुधवार, 21 अक्टूबर को आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। नियुक्ति सेल के कार्मिकों द्वारा दूरभाष पर सम्पर्क कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु सूचित करने के उपरान्त भी वे अनुपस्थित रहे, जो राजकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का द्योतक है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस संबंध में उन्हें 03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!