पुर (रिपोर्टर रतनलाल आचार्य) = राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुर नगर के तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे शिव मंदिर, धर्म तलाई, पुर से होगा।
खंड संघचालक गोपी लाल बलाई ने बताया कि पथ संचलन शिव मंदिर धर्म तलाई से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, अठारिया मोहल्ला, अमृत चौक, मंडी के बालाजी, बजरंगपुरा, ओम चौराहा, हरिजन बस्ती, विश्नोई समाज नोहरे, मुख्य बाजार, सेठिया चौक, नीलकंठ चौराहा, नैनावटी मंदिर, चुंगी नाका, तेलियों की बारी एवं हॉस्पिटल रोड से होकर गुजरेगा।
इसके बाद पथ संचलन बस स्टैंड होते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन को लेकर संघ की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
पुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन 25 अक्टूबर को
शिव मंदिर से सुबह 7:30 बजे शुरू होगा पथ संचलन, नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा
Leave a comment
Leave a comment


