Ad imageAd image

नगर पालिका की रेस्क्यू टीम ने कराया दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम सफल

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

सांगोद = नगर पालिका सांगोद की रेस्क्यू टीम ने दिनांक 21.10.2026 को दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

नगर में प्रस्तावित दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम उजाड़ नदी के पावन तट पर आयोजित किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू टीम को सौंपी गई थी। टीम ने रात 10:30 बजे उजाड़ नदी के पावन तट पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

उल्लेखनीय है कि रेस्क्यू टीम पिछले 5 वर्षों से नगर पालिका के निर्देशानुसार धार्मिक कार्यक्रमों, बाढ़ राहत कार्यों एवं नदी-नालों, खालों, तालाबों में डूबे व्यक्तियों के रेस्क्यू का कार्य करती आ रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शबराती अली, शावेद अली, गिरिराज सुमन, आकाश नायक, मुनाफ भाई, आकाश बेरवा, जसवंत गोचर, वाहन चालक पिंटू सुमन आदि का सहयोग रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!