Ad imageAd image

शहीद हेमराज मीणा राजकीय कॉलेज में NSS शिविर का आयोजन, स्वयंसेवकों को दिया सेवा का संदेश

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

सांगोद = स्थानीय शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय सांगोद में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जोधराज नागर ने NSS लक्ष्य गीत के साथ किया। इस दौरान प्राचार्य नागर ने NSS के आदर्श वाक्य *”स्वयं से पहले आप”* पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS युवाओं में सेवाभाव, समर्पण और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया।

NSS प्रभारी सचिन कनौजिया ने स्वयंसेवकों को NSS की स्थापना, लक्ष्य, प्रतीक चिन्ह व उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान व श्रमदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना रहा।

इस मौके पर जितेन्द्र कुमार मीना, विष्णु शर्मा, महेश गौड़ सहित समस्त NSS स्वयंसेवक मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!