बारां (रिपोर्टर: गिरिराज ) = राजस्थान में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की परेशानी एक बार फिर सामने आई है। बारां जिले के छबड़ा में खाद की समस्या को लेकर नरेश मीणा एक बार फिर किसानों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। किसानों के साथ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने खाद की उपलब्धता का मुद्दा उठाया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी खाद की किल्लत को लेकर नरेश मीणा ने किसानों के साथ जयपुर तक कूच किया था। अब एक बार फिर छबड़ा में धरना देकर किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है।
खाद की कमी के चलते किसानों को खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों की मांग है कि उन्हें समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित न हो।
अब सवाल यह है कि किसानों को खाद की समस्या से कब राहत मिलेगी और जिम्मेदार विभाग इस दिशा में क्या कदम उठाएंगे।
बारां के छबड़ा में खाद संकट को लेकर फिर धरने पर बैठे नरेश मीणा
Leave a comment
Leave a comment


