चन्नरायपट्टण = कर्नाटक राज्य मक्कल साहित्य परिषद की ओर से डॉ. मलकप्पा उर्फ महेश को बेंगलुरु जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चन्नरायपट्टण में गणेश के 75वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी. एन. अशोक, उपाध्यक्ष श्री महादेव सी. एल. तथा प्रधान कार्यदर्शी श्री सिद्धेश की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस नियुक्ति के साथ ही डॉ. मलकप्पा उर्फ महेश को बेंगलुरु जिले में परिषद के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्षों, साहित्यकारों, शिक्षकों एवं मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि डॉ. महेश अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए परिषद की गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी गईं।



