Ad imageAd image

भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 1000 पैकेट अवधीपार कुरकुरे-नमकीन नष्ट

Awaaz Rajasthan
1 Min Read
Oplus_131072

भीलवाड़ा। जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवधिपार खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया। यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. शर्मा की अगुवाई में की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भीलवाड़ा में कार्रवाई के दौरान करीब 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे और नमकीन जब्त कर नष्ट करवाए। वहीं, गुलाबपुरा में भी टीम ने जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवधिपार खाद्य सामग्री पर कार्रवाई की।

गुलाबपुरा में टीम ने 400 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर को नष्ट करवाया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य सामग्री के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में अवधिपार एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उनकी वैधता सुनिश्चित करने के लिए जांच और कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!