Ad imageAd image

भीलवाड़ा में 50 स्थानों पर हुआ शस्त्र पूजन, धर्म और राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प

Awaaz Rajasthan
3 Min Read

भीलवाड़ा = विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर के तत्वावधान में विजयादशमी के पावन पर्व पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। इस वर्ष महानगर में कुल 50 स्थानों पर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विहिप महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा एवं महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद सनातन परंपरा के अनुसार शास्त्रों एवं शस्त्रों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आयोजनों के माध्यम से समाज में आत्मरक्षा, वीरता, साहस और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया गया।

युवाओं में राष्ट्र रक्षा का संकल्प

बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास ने शस्त्र पूजन के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। समाज के निर्माण, धर्म की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ज्ञान एवं शक्ति का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और धर्म रक्षा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित एवं धर्म रक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

आयोजन में प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, कार्यसमिति सदस्य ओम बुलिया, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत, महानगर सह संयोजक हितेश नाथ, सह मंत्री सौम्य मेहता, सुशील सुवालका, उपाध्यक्ष भारत गेंगट एवं निलेश सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल बांठिया, व्यायामशाला प्रमुख विकास सुवालका, सह सुरक्षा प्रमुख सत्तू बजरंगी और रवि सोनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की ओर से गायत्री सोनी, लक्ष्मी वर्मा, सरोज राजपूत, सिल्की आसवानी, अंबिका भट्ट, अंतिमा, नव्या, सुहाना, आराध्या और मानवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

वहीं, प्रखंड मंत्री भंवर सिंह, हितेश कृपलानी, प्रखंड संयोजक कैलाश साहू, रितिक जगत्यानी, शुभम मिश्रा, नवीन आर्य, अर्जुन साहू, ऋषि हाड़ा, नरेंद्र तंबोली, पप्पू साहू, शिव विश्नोई, लोकेंद्र सिंह, पिंकेश पुरी, सुरेश शर्मा एवं सनी टेलर सहित महानगर और प्रखंड टोली के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!